NATIONAL GAMES 2025

राष्ट्रीय खेल 2025


भारत के 2025 राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड राज्य में आयोजित किया गया। जिसे भारत के 38 वें राष्ट्रीय खेल और अनौपचारिक रूप से उत्तराखंड 2025 के रूप में भी जाना जाता हैं। 
खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक राजधानी देहरादून में आयोजित हुआ। 


28 जनवरी - 14 फरवरी 2025 
2025 नेशनल गेम्स - उत्तराखंड | भारत  


सर्विसेस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड या सेना की टीम ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में कुल 121 पदक(68 स्वर्ण, 26 रजत, और 27 कांस्य) के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और राजा भालिंदर सिंह ट्रॉफी जीती।

महाराष्ट्र जिसने 2023 में आयोजित पिछले संस्करण (नेशनल गेम्स 2023) में राजा भलिंदर सिंह ट्रॉफी जीती थी। इस संस्करण (नेशनल गेम्स 2025) में 201 पदक (जिसमें 54 स्वर्ण, 71 रजत, 76 कांस्य है) के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 

38वें नेशनल गेम्स 2025 : राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने रचा इतिहास, 25वें से 7वें नम्बर पर बनाई जगह

नेशनल गेम्स में उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25वें स्थान से 7वें स्थान पर छलांग लगाई हैं। 

घरेलू मैदानों में खिलाड़ियों ने लगाई सफलता की ऊंची छलांग। 

38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 24 स्वर्ण समेत कुल 103 पदक जीत कर न केवल इतिहास रचा, बल्कि पदक तालिका में सातवां स्थान हासिल किया। इससे भी बड़ी उपलब्धि ये है कि उत्तराखंड ने गत वर्ष की टॉप पाँच में रहने वाले केरल, मणिपुर, दिल्ली और गोवा जैसे बड़े राज्यों को पछाड़ दिया। 

वर्ष 2023 में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल में 25वें स्थान पर रहने वाले उत्तराखंड ने घरेलू मैदान जबरदस्त वापसी की।


राष्ट्रीय खेल 2025 (नेशनल गेम्स 2025) पदक तालिका 

रैंक  राज्य/केंद्र शासित राज्य/टीम  स्वर्ण(Gold)  रजत(Silver)  कांस्य(Bronze)  कुल 
सर्विसेज़ स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड  68  26  27 121
महाराष्ट्र  54 71 76 201
3 हरियाणा  48 46 57 153
4 कर्नाटक  34 18 28 80
5 मध्य प्रदेश  33 26 23 82
6 तमिलनाडु  27 30 35 92
7 उत्तराखंड  24 35 44 103
8 पश्चिम बंगाल  16 13 18 47
9 पंजाब  15 20 31 66
10 दिल्ली  15 18 29 62